Mouse Jiggler: माउस जिगलर एक तरह की टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल स्क्रीन को एक्टिव रखने के लिए किया जाता है।
इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कई कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम मोड में रहे थे। इस तकनीक में डेस्कटॉप को स्लीप मोड में जाने से रोका जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इस टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

वर्क फ्रॉम होम (Work from home)
हमें बड़ा आम लगता है पर 4 साल पहले इसका ट्रेंड शुरू हुआ था जी हां जब पूरी दुनिया कोविद महामारी से बचने के उपाय ढूंढ रही थी तब कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा दी
कहानी आज भी कई कंपनियों में यह ट्रेंड जारी है लेकिन कई कंपनियों ने इस ट्रेंड को बंद कर दिया। वैसे तो वर्क फ्रॉम होम में कर्मचारियों को काफी आराम होता है लेकिन कई बार कर्मचारी इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं। जी हां कई कर्मचारी काम के लिए माउस जिगलर टेक्नोलॉजी (Mouse Jiggler Technology) का इस्तेमाल करते हैं। इस टेक्नोलॉजी के जरिए वह कंपनी को मूर्ख बनाते हैं
हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक वेल्स फार्गो नाम की कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को इस वजह से निकाला क्योंकि वह माउस जिगलर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे
क्या होता है माउस जिगलर (What is Mouse Jiggler)
माउस जिगलर एक तरह का सॉफ्टवेयर है। इसे आसान भाषा में माउस मूवमेंट भी कहते हैं। इस तकनीक में कंप्यूटर या लैपटॉप स्लीप मोड में नहीं जाता है। ऐसे में एक्टिविटी बनी रहती है जिस्से कंपनी को लगता है की कर्मचारी काम कर रहा है। पर सच तो इसका उल्टा होता है।
माउस जिगलर एक तरह का फर्जी कीबोर्ड एक्टिविटी सॉफ्टवेयर है। कई कंपनी स्क्रीन टाइम रीडर का इस्तेमाल करती है। स्क्रीन टाइम रीडर से यह पता चलता है कि कर्मचारी का डेस्कटॉप एक्टिव है भी या नहीं। ऐसे में डेस्कटॉप एक्टिव रहे इसके लिए कर्मचारी माउस जिगलर का इस्तेमाल करते हैं
सम्बंधित खबरे
वीवो भारतीय टेक्नोलॉजी सेक्टर का सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र Vivo Y28s 5G स्मार्टफोन, बाजार में जल्द मचाएगा धूम
Rail accident: पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, रेलवे का ‘कवच’ रोक सकता था दुर्घटना, यहां क्यों नहीं आया काम? – train accident in west bengal and what is train accident kavach system