रियलिटी शो के सेट पर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस में क्या खास था?

TV पर भावुक हुईं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 में बतौर जज नज़र आ रही हैं, और उनकी मौजूदगी ने शो को खास बना दिया है।

शो का नया प्रोमो हुआ वायरल शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करिश्मा कपूर इमोशनल होती नजर आ रही हैं। ये प्रोमो दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।

निखिल और आशुतोष की परफॉर्मेंस ने छुआ दिल निखिल और आशुतोष की जोड़ी ने आने वाले एपिसोड में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता राज कपूर को अपनी परफॉर्मेंस समर्पित की।

'जीना यहां' पर बजीं तालियां निखिल और आशुतोष ने राज कपूर के मशहूर गीत 'जीना यहां' पर डांस किया। उनकी इस परफॉर्मेंस ने करिश्मा कपूर को भावुक कर दिया।

करिश्मा की आंखें हो गईं नम डांस एक्ट देखकर करिश्मा इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा, "मेरे दादाजी ये देखकर बहुत खुश होते।"

करिश्मा ने किया खड़े होकर सम्मान इसके बाद करिश्मा ने अपनी चेयर से उठकर जोरदार तालियां बजाईं, जिससे पता चलता है कि वो अपने दादाजी से कितना गहरा लगाव रखती हैं।"

फैन्स भी हुए इमोशनल डांस शो के इस प्रोमो ने फैन्स को भी इमोशनल कर दिया है। हर कोई इंडियाज बेस्ट डांसर का ये एपिसोड देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।