क्या अरमान मलिक ने दो शादियां करने के लिए अपना धर्म बदला था?

अरमान और उनकी पत्नियां यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों (पायल और कृतिका) के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल हुए। हालांकि, पायल कुछ ही दिनों में घर से बेघर हो गई।

चर्चा में पायल  बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से पायल लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस बीच उन्होंने अरमान से जुड़े एक बड़े सवाल का जवाब दिया है। 

क्या मुसलमान हैं अरमान?  इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि क्या अरमान ने दो शादियां करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। 

पायल ने क्या कहा? पायल ने कहा, "नहीं ऐसा नहीं है। उन्होंने इस्लाम धर्म में कन्वर्ट नहीं किया है। अरमान जी जाट फैमिली से आते हैं और वह वही हैं।... वो मुस्लिम नहीं हैं।" 

अरमान ने कितनी शादियां की? बेरहाल, अरमान ने तीन शादियां की हैं। पहली पत्नी से तलाक होने के बाद उनकी शादी पायल से हुई और फिर उसके बाद उन्होंने कृतिका से भी शादी की। 

पॉपुलर हैं तीनों  अरमान और उनकी दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। पायल और कृतिका के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है। 

ब्लॉग बनाते हैं  अक्सर तीनों यूट्यूब पर अपने ब्लॉग वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैंस भी तीनों के वीडियो को काफी पसंद करते हैं।