कब होगी iPhone 16 सीरीज लॉन्च? अब तक क्या जानकारी आई सामने
फोन्स कब होंगे लॉन्च?
Apple का नया iPhone 16 सीरीज अगले महीने पेश होने की उम्मीद है। हर साल की तरह, इस बार भी कंपनी सितंबर में अपने नए फोन्स बाजार में ला सकती है।
लीक हुई जानकारियां
हालांकि, कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन्स के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया है, लेकिन कुछ लीक जरूर सामने आ रही हैं।
चार नए फोन्स होंगे लॉन्च
इस बार Apple चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगा: iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max।
प्रो वेरिएंट्स में बड़ी स्क्रीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 16 और iPhone 16 Plus में वही स्क्रीन साइज मिलेगा जो पिछले वर्जन में था, लेकिन प्रो वेरिएंट्स में बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
नया कैमरा मॉड्यूल
iPhone 16 और 16 Plus का डिजाइन इस बार बदल सकता है। कंपनी वर्टिकल अलाइन कैमरा मॉड्यूल देने पर विचार कर रही है, जो iPhone 12 जैसा होगा।
दमदार प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इस बार Spatial Video फीचर भी देने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, हमें A18 प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है।
iOS 18 के साथ लॉन्च
प्रो मॉडल्स में A18 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, कंपनी बेहतर बैटरी भी दे सकती है। ये सभी फोन्स iOS 18 के साथ आएंगे।
पांच colors में अवेलेबल होंगे
iPhone 16 पांच रंगों में आ सकता है: ब्लैक, ब्लू, पिंक, ग्रीन और यलो।
कंपनी ने नहीं किया कन्फर्म
हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा, कंपनी ने किसी भी जानकारी को अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्ट नहीं किया है। ये सभी डिटेल्स लीक रिपोर्ट्स के आधार पर हैं।