भारत में कितने और कौन-कौन 'महारत्न' कंपनियां, जो देती हैं देश को ताकत

भारत में कुल 13 महारत्न कंपनियां हैं जिनमें सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है।

भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार की तीसरी सबसे बड़ी एकिकृत तेल शोधन और मार्केटिंग करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

कोल इंडिया लिमिटेड एक भारत का सार्वजनिक प्रतिष्ठान है। यह भारत और विश्व में भी सबसे बड़ी कोयला खान कंपनी है। यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो कोयल मंत्रालय के अधीन है।

ONGC का पूरा नाम Oil and Natural Gas Corporation है। यह एक भारतीय कच्चा तेल और गैस बहुराष्ट्रीय निगम है। जो भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है।

पाॅवर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड भारतीय वित्तीय संस्थान है। इसकी स्थापना 1989 में हुई थी। या भारत में विद्युत क्षेत्र की वित्तीय आधारशिला है।