दीपिका पादुकोण बनीं मां, बेटी का किया स्वागत, रणवीर सिंह की ख्वाहिश हुई पूरी।

 बधाई हो! गुड न्यूज आखिरकार सामने आ गई है। पादुकोण और भावनानी परिवार का इंतजार समाप्त हुआ।

दीपिका पादुकोण बनीं मां, 

दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं. उनके घर 8 सितंबर को नन्ही राजकुमारी ने जन्म लिया है......

दीपिका और रणवीर एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़े की खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है।

रणवीर ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वह हमेशा से एक बेटी की ख्वाहिश रखते थे। भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली है।

दीपिका बीती शाम ही मुंबई के एचएम अस्पताल में एडमिट हुई थीं. तभी से फैंस को बेसब्री से इस गुड न्यूज का इंतजार था.  

इससे पहले, कपल ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया था। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे।

इसी साल 29 फरवरी को दीपिका और रणवीर ने एक प्यारा पोस्ट साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

बता दें, दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए थे. शादी के 6 साल बाद दोनों पैरेंट्स बने हैं।t