फिर लौटेंगी अनुष्का मुंबई? पोस्ट में दिया इशारा, कहा जल्द ही मिलूंगी...
क्या अनुष्का फिर मुंबई लौटेंगी?
Anushka Sharma और Virat Kohli इन दिनों लंदन में अपने बच्चों के साथ क्वालिटी फैमिली टाइम बिता रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि अब अनुष्का का मुंबई लौटने का समय करीब आ गया है।
Anushka ने हाल ही में अपनी Instagram स्टोरी पर एक हिंट दिया है। उन्होंने एक बेबी फूड ब्रांड का पोस्ट शेयर किया, जिसे वो प्रमोट करती हैं।
इस ब्रांड ने 4 सितंबर को मुंबई में एक Meet & Greet इवेंट का आयोजन किया है, जिसमें कुछ लकी पैरेंट्स को अनुष्का से मिलने का मौका मिलेगा।
इस इवेंट को share करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- "आप सबसे जल्द ही मुलाकात होगी।"
इस पोस्ट को देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शायद अनुष्का महीनों बाद मुंबई वापस आ रही हैं।
हालांकि ये अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है कि अनुष्का इस इवेंट के लिए मुंबई आएंगी और पैरेंट्स से पर्सनली मिलेंगी या फिर वर्चुअल मीटिंग करेंगी।
पिछले कुछ समय से ऐसी news आ रही हैं कि अनुष्का और विराट London में ही परमानेंट रूप से शिफ्ट हो गए हैं ताकि उनके बच्चे एक नॉर्मल लाइफ जी सकें।