महीनों बाद बच्चों के बिना भारत लौटीं अनुष्का शर्मा मां बनने के बाद बदला अंदाज
अनुष्का शर्मा लौटीं भारत
क्या आप अनुष्का शर्मा को याद कर रहे थे? अगर हां, तो आपकी प्रतीक्षा खत्म हो गई है, क्योंकि ग्लैमरस एक्ट्रेस अनुष्का महीनों बाद लंदन से भारत लौट आई हैं।
अनुष्का शर्मा को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी को अपनी झलक दी। कैमरों ने उन्हें तुरंत कैप्चर कर लिया।
अनुष्का ने भी फोटोग्राफर्स को मुस्कुराकर पोज दिए। उन्हें लंबे समय बाद मुंबई में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हालांकि, इस बार अनुष्का के साथ उनके बच्चे वामिका और अकाय नजर नहीं आए। विराट भी उनके साथ नहीं दिखे।ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट पर अनुष्का बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस से पूरा किया और बालों को स्लीक हेयर बन में बांधा।
अनुष्का की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। उनके फोटो और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
खबरें हैं कि अनुष्का और विराट अपने बच्चों के साथ लंदन में ही शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे में अनुष्का को भारत में देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
आपको बता दें कि अनुष्का ने 2021 में अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था, और इसी साल फरवरी में अपने बेटे अकाय का स्वागत किया। बेटे के जन्म के बाद से अनुष्का लाइमलाइट से दूर थीं।