अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का चर्चा हर जगह है। इन दिनों उनकी शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

शादी के पूर्व के इन समारोहों में फिल्मी हस्तियां भी अपने एथनिक लुक्स से खूब सुर्खियाँ बटोर रही हैं और वेडिंग फैशन के लिए प्रेरणा दे रही हैं। 

हाल ही में हुई शिव शक्ति पूजा में मानुषी चिल्लर गोल्डन साड़ी में बेहद रॉयल लुक में दिखाई दीं। 

मशहूर फिल्म निर्देशक एटली कुमार भी अपनी पत्नी के साथ पारंपरिक परिधान में नजर आए। 

जाह्नवी कपूर का लुक सबसे अलग और शानदार था। उन्होंने पर्पल लहंगा पहना था जिसपर हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी। 

अनन्या पांडे ने भी पर्पल लहंगा पहना था, जिसमें गोल्डन वर्क किया गया था। केप स्टाइल दुपट्टा के साथ उनका लुक अद्भुत लग रहा था। 

शनाया कपूर ने ब्लश पिंक अनारकली सूट पहना था और उनकी स्टाइलिंग भी बेहद आकर्षक थी। 

रणवीर सिंह का ऑफ व्हाइट कुर्ता भी काफी आकर्षक लग रहा था और उनकी शान का प्रदर्शन कर रहा था।