पतियों के साथ अंबानी के जश्न में चमकीं माधुरी और करीना, देसी अंदाज में नई नवेली दुल्हन संग प्रियंका के भाई ने बिखेरा जलवा...

अंबानी के गणपति उत्सव में बॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी से बांधा समां...

अंबानी के जश्न में छाए ये सितारे

अंबानी के जश्न में कई बॉलीवुड हसीनाएं अपने पतियों संग नजर आईं। करीना ने पति सैफ अली खान के साथ रॉयल अंदाज में एंट्री की।

रेड अनारकली सूट में करीना बेहद स्टनिंग दिखीं, वहीं धोती-कुर्ते में सैफ अली खान का नवाबी अंदाज भी खूब आकर्षित कर रहा था।

कियारा आडवाणी भी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। क्रीम और गोल्डन अनारकली में वो बेहद खूबसूरत नजर आईं।

अंबानी की गणपति पूजा में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ दिखाई दीं। प्रिंटेड साड़ी में एक्ट्रेस की सुंदरता बेमिसाल लग रही थी।

डॉ. नेने कुर्ता-पायजामा में बेहद आकर्षक दिखे। दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल मेड फॉर ईच अदर नजर आ रहे थे।

सोनम कपूर भी अपने पति आनंद आहूजा के साथ अंबानी के जश्न में शामिल हुईं। रेड सूट में सोनम की खूबसूरती अप्सरा जैसी लग रही थी।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ दिखाई दिए। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

पत्रलेखा भी पति राजकुमार राव संग जश्न में शामिल हुईं. साड़ी में वो छा गईं.