Samsung ने किया बड़ा ऐलान, इस तारीख को Unpacked इवेंट में लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 – Samsung Galaxy Unpacked Event Date Galaxy Z Fold 6 and Flip 6 Launch Date

Samsung Galaxy Unpacked Event Date: सैमसंग ने आखिरकार अपने नए फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह दोनों ही स्मार्टफोन Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होंगे। इस इवेंट में कंपनी कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है। सैमसंग ने कंफर्म किया है कि यह डिवाइसेज Galaxy AI के साथ लॉन्च होंगे।

वौट्सऐप से जुड़े

Samsung Galaxy Unpacked Event Date
Samsung ने किया बड़ा ऐलान, इस तारीख को Unpacked इवेंट में लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 6 और Flip

सैमसंग जल्द ही अपने फोल्डिंग और फ्लिप फोन्स को लॉन्च करेगा। कंपनी इन डिवाइसेज को Unpacked इवेंट मैं लॉन्च करेगी। पिछले कई दिनों से Samsung Galaxy Unpacked Event Date लीक हो रही थी। अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है।

Galaxy Unpacked इवेंट 10 जुलाई को पेरिस में होगा

ब्रांड ने इस इवेंट का इनवाइट जारी कर दिया है। कंपनी ने यह साफ किया है कि Galaxy Z सीरीज के फोन्स में Galaxy AI फीचर मिलेगा। आईए जानते हैं इसकी डिटेल्स।

क्या हो सकता है Galaxy Unpacked में लॉन्च?

Samsung Galaxy Unpacked Event Date

सैमसंग इस इवेंट में कई प्रॉडक्ट्स को लौन्च कर सकता है। इवेंट में Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Ring, Galaxy Watch Ultra और Galaxy Watch 7 सीरीज लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा कंपनी Galaxy AI को लेकर भी नए ऐलान कर सकती है।

क्या हो सकते हैं Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स

सैमसंग Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोंस में कंपनी 25W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। कैमरा और दूसरे फीचर्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं।

क्या क्या हो सकते हैं कलर ऑप्शंस

रिपोर्ट्स की माने तो Samsung Galaxy Z Fold 6 कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। स्मार्टफोन ब्लू, मिंट, येलो, सिल्वर, शैडो, वॉइट और क्राफ्टेड ब्लैक कलर में लॉन्च होगा। वही Galaxy Z Flip 6 को कंपनी पिंक, नेवी, सिल्वर, शैडो, पिच, व्हाइट, और क्राफ्टेड ब्लैक कलर में लॉन्च कर सकती है।

इसके साथ ही Samsung Ultra नाम वाली अपनी पहली वॉच लॉन्च कर सकती है। Samsung Galaxy Watch Ultra का सीधा मुकाबला Apple Watch Ultra 2 से होगा। इसमें स्कॉयर-सर्कुलर डिजाइन देखने को मिलेगा। वॉच में 1.5-inch का डायमीटर वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा कंपनी अपनी पहली रिंग भी लॉन्च कर सकती है, जो कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगी।

यह भी देखे

OnePlus Nord CE4 Lite 5G स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
अब कहीं भी चला सकेंगे सुपरफास्ट इंटरनेट, Elon Musk के SpaceX का बड़ा ऐलान – Elon Musk’s SpaceX unveils Starlink Mini satellite internet dish

1 thought on “Samsung ने किया बड़ा ऐलान, इस तारीख को Unpacked इवेंट में लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 – Samsung Galaxy Unpacked Event Date Galaxy Z Fold 6 and Flip 6 Launch Date”

Leave a Comment