Maharashtra Budget: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को राज्य के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में ऐलान किया कि महिलाओं को जुलाई से हर महीने 1500 रुपए की मदद दी जाएगी। इस योजना का फायदा 21 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले ही 2024-25 के लिए राज्य सरकार ने Maharashtra Budget पेश करके जनता के लिए खजाना खोल दिया है। गुरुवार से शुरू हुए महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र में राज्य के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने Maharashtra Budget पेश करते हुए आम जनता के लिए कई सौगातो का ऐलान किया। उन्होंने राज्य के पात्र परिवारों को 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) देने और महिलाओं को 1500 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने देने की घोषणा की है।
वौट्सऐप से जुड़े
21 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा लाभ
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को Maharashtra Budget सत्र के दौरान विधानसभा में ऐलान किया कि महिलाओं को जुलाई से हर महीने 1500 रुपए की मदद दी जाएगी इस योजना का फायदा 21 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा। प्रदेश सरकार ने यह घोषणा राज्य में आने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की है। यह सहायता मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin’ Scheme) के जरिए दी जाएगी, जिसके लिए 46000 करोड रुपए का सालाना बजट आवंटित किया जाएगा।
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं की आर्थिक मदद करने का यह पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले इसी साल मार्च 2024 में Maharashtra Govt ने स्वास्थ्य शिक्षा लिंग आधारित अहिंसा को समाप्त करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने सहित आठ उद्देश्यों पर एक केंद्रित नीति का अनावरण किया था।
एमपी की ‘लाडली बहना’ जैसी महाराष्ट्र की स्कीम
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक अजीत पवार द्वारा घोषित Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin योजना मध्य प्रदेश में चल रही लाडली बहन योजना (Ladli Behna Scheme) से प्रेरित लगती है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई इस योजना को पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया था। इस योजना को जब एमपी में शुरू किया गया था तब पात्र लाभार्थियों को ₹1000 का मासिक स्टाइपेंड मिलता था, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। लाडली बहन योजना के लगभग 94 प्रतिशत लाभार्थी 25 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के हैं।
Maharashtra Budget में पेट्रोल-डीजल भी हुआ सस्ता
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने केवल महाराष्ट्र के लोगों को राहत देते हुए डीजल पर टैक्स भी 24 पीसदी से घटाकर 21 पीसदी कर दिया है। यह सुविधा मुंबई रीजन में रहने वालों को मिलेगी। इसका मतलब हुआ कि डीजल की कीमत (Diesel Price) में करीब 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो जाएगी। वही पेट्रोल (Petrol Price) पर भी टैक्स 26 से घटकर 25 फीसदी कर दिया है, जिससे यह 2 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।
3 एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त
डिप्टी सीएम ने इन घोषणाओं के अलावा महाराष्ट्र के लाखों परिवारों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। ‘CM Anna Chhatra Yojana.’ के तहत 5 लोगों के पात्र परिवार को हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त (Free LPG Cylinder) दिए जाएंगे। इसके तहत राज्य के 52.4 लाख परिवारों को यह फायदा मिलेगा।
किसानों को Bonus, बिजली बिल पर ये ऐलान
महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए अन्य बड़े ऐलानों के बारे में बात करें तो उपमुख्यमंत्री ने राज्य में कपास और सोयाबीन उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 5000 रुपए का बोनस देने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार दूध उत्पादक किसानों को ₹5 प्रति लीटर बोनस देना जारी रखेगी। एक बड़ी घोषणा बकाया बिजली बिल को लेकर की गई, सरकार ने राज्य के करीब 44 लाख किसानों का बिजली बिल बकाया माफ करने का ऐलान किया है।
सम्बंधित खबर
बोनस बांटने की तैयारी में कंपनी, शेयरों की मची लूट, 20% चढ़ा भाव
पहली बार भरने जा रहे ITR? यहां जान लीजिए A to Z डिटेल… वरना रुक सकता है रिफंड
Rule Change: 1 जुलाई से होंगे ये 5 बड़े बदलाव… किचन से लेकर बैंक खाते तक पड़ेगा असर!
1 thought on “अगले महीने से ही हर महिला के खाते में आएंगे 1500 रुपये, इस राज्य का बड़ा ऐलान – Maharashtra Budget Women aged between 21 to 60 years to get Rs 1500 per month, details here”