ब्लूमबर्ग ने हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की सूची जारी की है, जिसमें वाल्टन परिवार ने पहला स्थान हासिल किया है। यह परिवार वॉलमार्ट सुपरमार्केट चेन का मालिक है। करीब छह दशक पहले सैम वॉल्टन ने वॉलमार्ट की शुरुआत की थी, और आज उनका परिवार पहले से कहीं ज्यादा अमीर हो चुका है।
इस सफलता के पीछे वॉलमार्ट के शेयरों का जबरदस्त प्रदर्शन है, जिनकी कीमत में 80% तक की बढ़ोतरी हुई है। इस साल की सूची में शामिल ज्यादातर परिवारों को स्टॉक मार्केट से बड़ा फायदा हुआ है।
वौट्सऐप से जुड़े” target=”_blank” title=”वौट्सऐप से जुड़े”>वौट्सऐप से जुड़े
आइये टॉप 10 परिवारों के बारे में जानते हैं, जो इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रहे:
1. वाल्टन परिवार

- कंपनी: Walmart
- कुल संपत्ति: 432 अरब अमेरिकी डॉलर
- देश: अमेरिका
- पीढ़ी: तीसरी
वाल्टन्स के पास वॉलमार्ट का लगभग 46% हिस्सा है। यह उनकी संपत्ति का मुख्य आधार है। सैम वॉल्टन ने अपने बच्चों के बीच संपत्ति को इस तरह बांटा कि परिवार का कंपनी पर नियंत्रण बना रहे।
2.अल नाह्यान परिवार
- देश: यूएई
- संपत्ति: 323 अरब अमेरिकी डॉलर
- सेक्टर: तेल और उद्योग
यह परिवार तेल व्यापार से अपनी संपत्ति बनाकर शीर्ष पर पहुंचा है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाह्यान इसी परिवार से हैं।
3. अल थानी परिवार
- देश: क़तर
- संपत्ति: 172 अरब अमेरिकी डॉलर
- पीढ़ी: 8वीं
क़तर के अल थानी परिवार की संपत्ति तेल और गैस के कारोबार से आती है। इस परिवार के सदस्य कई बड़े राजनीतिक और व्यावसायिक पदों पर हैं।
4. हर्मीस परिवार
- देश: फ़्रांस
- संपत्ति: 170 अरब अमेरिकी डॉलर
- पीढ़ी: छठी
यह फ्रेंच लग्जरी फ़ैशन ब्रांड का मालिक है। परिवार के 100 से ज्यादा सदस्य कंपनी से जुड़े हैं।
5. कोच परिवार
- देश: अमेरिका
- संपत्ति: 148 अरब अमेरिकी डॉलर
- सेक्टर: तेल, एनर्जी, और अन्य
कोच परिवार ने अपने पिता से विरासत में मिली कंपनी को नए स्तर पर पहुंचाया है।
6. अल सऊद परिवार
- देश: सऊदी अरब
- संपत्ति: 140 अरब अमेरिकी डॉलर
- सेक्टर: तेल
इस रॉयल परिवार की संपत्ति का मुख्य स्रोत तेल का व्यापार है।
7. मार्स परिवार
- कंपनी: Mars Inc.
- संपत्ति: 133 अरब अमेरिकी डॉलर
- सेक्टर: खाद्य और पेट केयर
यह परिवार एमएंडएम और स्निकर्स जैसे प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है।
8. अंबानी परिवार
- कंपनी: Reliance Industries
- संपत्ति: 99 अरब अमेरिकी डॉलर
- देश: भारत
मुकेश अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख हैं, दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी के मालिक हैं।
9. वर्थाइमर परिवार
- कंपनी: Chanel
- संपत्ति: 88 अरब अमेरिकी डॉलर
- देश: फ़्रांस
यह परिवार 1920 के दशक से इस ब्रांड से जुड़ा है।
10. थॉमसन्स परिवार
- कंपनी: Thomson Reuters
- संपत्ति: 87 अरब अमेरिकी डॉलर
- देश: कनाडा
इस परिवार का सूचना और मीडिया सेक्टर में बड़ा नाम है।